Monday, April 9, 2012

ख़ुशी का अहसास नहीं होता

पास होके भी वो पास नहीं होता
साथ होके भी वो साथ नहीं होता
इस रिश्ते को मैं क्या नाम दूँ
जिसमे ख़ुशी होके भी उसका अहसास नहीं होता

Wednesday, January 11, 2012

खुद को ही खो दिया

हँसाने चले थे किसी को
आज खुद की आँखों ने रो दिया
पाने चले थे किसी को
हमने तो खुद को ही खो दिया

Wednesday, January 4, 2012

कोई अरमान था दिल में

आज लगता है कुछ टूटके बिखर गया है
कोई अरमान था दिल में जो मर गया है
न तो उनकी बहुत पहले से थी
पर आज दिल ये मानके डर गया है

हर पल जीना एक सजा है

वो मेरे लिए ख़ुशी की वजह है
उसके साथ हर पल में एक मजा है
पर वो नहीं जानती की उसकी ना ने क्या किया है
अब तो हर पल जीना लगता एक सजा है